फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भैंसा लड़ाई ने भरा रोमांच, लखौरा-ठिरिया में जबरदस्त भिडंत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गोवर्धन के अवसर पर कैंट स्थित लालपुल पर भैंसों की पारंपारिक लड़ाई हुई। आसपास गांवों के तमाम लोग इस खेल का आनंद लेने जुटने लगे। करीब दो बजे लखौरा के भैंसे का मुकाबला ठिरिया से आए भैंसा से हुआ। जबरदस्त भिडंत ने लोगों में रोमांच भरा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक ठिरिया के भैंसे ने कुछ देर दमखम दिखाया फिर पस्त पड़ गया। उधर, लखौरा के भैंसा ने एक दांव में उसे गिरा दिया। इसी के साथ लखौरा का भैंसा विजेता घोषित हुआ। इसके बाद करीब चार बजे कैंट स्थित कब्रिस्तान के पीछे गौटिया और सदर के भैंसों के बीच लड़ाई हुई, जो बराबर पर छूटी। गोकुलनगरी की ओर भी भैंसा की पारंपारिक लड़ाई आयोजित हुई। इधर, इस पूरे आयोजन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिलाधिकारी ने प्रकरण की जांच मुख्य पशुचिकित्साधिकारी को सौंपकर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी मेघ श्याम के मुताबिक भैंसा लड़ाई का खेल प्रतिबंधित है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार प्रकरण की जांच कराई जा रही है। आयोजन के सहभागी और भैंसा मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें