इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) बरेली चैप्टर के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश गोयल ने कहा कि सरकार ने आयकर में छूट देकर मिडिल क्लास के हाथ में इनकम छोड़ी है ताकि वह निवेश कर सकें। बजट में सभी इंडस्ट्रीज के लिए कल्याणकारी योजनाएं जारी की हैं। मेक इंडिया के कॉन्सेप्ट के तहत फूड प्रोसेसिंग और टॉय सेक्टर के लिए बड़े प्रावधान किए गए हैं। यह बहुत ही अनुशासित बजट है।
बेरोजगारों के लिए कोई घोषणा नहीं
बरेली ट्रेड यूनियंस फेडरेशन के महामंत्री संजीव मेहरोत्रा ने कहा कि बजट से मिडिल क्लास की बल्ले बल्ले है तो सीनियर सिटीजन को भी टीडीएस में फायदा दिया गया। अगर हेल्थ इंश्योरेंस प्लान में भी जीएसटी कम किया जाता तो अच्छा होता लेकिन असंगठित क्षेत्र और बेरोजगारों के लिए कोई घोषणा नहीं की गई हैं। महंगाई कम करने के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। लोअर मिडिल क्लास के लिए भी कुछ किया जाना चाहिए था। इससे विषमता बढ़ेगी।