फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election Result: बरेली समेत मंडल की तीन सीटों पर जीती भाजपा, बदायूं में सपा की वापसी... आंवला पर भी कब्जा

Tue, 04 Jun 2024 11:33 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

UP Lok Sabha Chunav Results: लोकसभा चुनाव 2024 में बरेली मंडल में भाजपा को बड़ा झटका लगा। पिछले चुनाव में 5-0 से क्लीन स्वीप करने वाली भाजपा इस बार तीन सीटों पर सिमट कर रह गई। सपा ने आंवला और बदायूं में जीत दर्ज की। साथ ही खीरी और धौरहरा सीटों पर भी सपा ने जीत का परचम लहराया। 
विज्ञापन
जीत का प्रमाण पत्र लेते भाजपा के विजयी प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली, आंवला, बदायूं, पीलीभीत शाहजहांपुर और लखीमपुर जिले की खीरी व धौरहरा लोकसभा सीटों पर मंगलवार सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू हुई। इसके साथ ही शाहजहांपुर के ददरौल विधानसभा उपचुनाव की मतगणना भी हुई। शाम तक सभी सीटों के नतीजे घोषित किए गए।  
विज्ञापन

समर्थकों के साथ जितिन प्रसाद - फोटो : अमर उजाला
चुनाव के नतीजों में भाजपा को बरेली मंडल की आंवला और बदायूं समेत खीरी व धौरहरा सीट पर शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इनमें से बदायूं को छोड़ दें तो अन्य तीन सीटों पर भाजपा जीत की हैट्रिक लगाने से चूक गई। हालांकि, शाहजहांपुर, पीलीभीत और बरेली सीट पर जीत दर्ज करने में कामयाब हुई, लेकिन अंतर पिछले चुनाव के मुकाबले काफी घट गया। चार सीटें जीतने वाली सपा भी जैसे-तैसे अगड़ते-पिछड़ते जीत दर्ज कर सकी।

समर्थकों के साथ भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार - फोटो : अमर उजाला
बरेली मंडल की सभी पांच समेत खीरी और धौरहरा सीटों पर काबिज भाजपा वर्ष 2019 वाला प्रदर्शन नहीं दोहरा पाई। बरेली में छत्रपाल गंगवार ने सपा के प्रवीण सिंह ऐरन को 34804 मतों से मात देकर भाजपा का कब्जा बरकरार रखा। 

जीत का प्रमाण पत्र लेते आदित्य यादव - फोटो : अमर उजाला
सपा ने छीनी आंवला-बदायूं सीटआंवला सीट पर धर्मेंद्र कश्यप को सपा के नीरज मौर्य ने 15969 मतों से हराकर भाजपा से यह सीट छीन ली। इसी तरह बदायूं सीट पर सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव के पुत्र आदित्य यादव ने भाजपा के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य को 35067 मतों से हरा दिया। 

जीत का प्रमाण पत्र लेते अरुण सागर, साथ में कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना - फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर में लगाई हैट्रिक 
शाहजहांपुर में भाजपा के अरुण सागर ने सपा की ज्योत्सना गौंड को 55379 मतों से शिकस्त देकर जीत की हैट्रिक लगाई। उन्होंने 5,92,227 और ज्योत्सना ने 5,36,706 मत हासिल किए। बसपा समेत अन्य प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा सके। 

जीत का प्रमाण पत्र लेते जितिन प्रसाद, साथ में विधायक व समर्थक - फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत में भाजपा की पांचवीं जीत 
पीलीभीत सीट से प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने सपा प्रत्याशी के भगवत सरन गंगवार को 1,64,935 मतों के अंतर से हराकर यहां भाजपा को लगातार पांचवीं जीत दिलाई। मंडल में किसी भी प्रत्याशी की यह सबसे बड़ी जीत है। हालांकि, पिछले चुनाव में वरुण गांधी दो लाख से अधिक वोटों से जीते थे।

अजय मिश्र टेनी, रेखा वर्मा - फोटो : अमर उजाला
टेनी को किसानों की नाराजगी बड़ी भारी 
खीरी सीट पर केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को तिकुनिया हिंसा के बाद किसानों की नाराजगी भारी पड़ी है। सपा के उत्कर्ष वर्मा ने उन्हें 34329 मतों से हरा दिया। धौरहरा सीट पर रेखा वर्मा को सपा के आनंद भदौरिया ने बेहद करीबी मुकाबले में 4449 मतों से शिकस्त दे दी। भाजपा जीतती तो इन दोनों सीटों पर उसकी हैट्रिक लगती। 
विज्ञापन

भाजपा के विजयी प्रत्याशी अरविंद सिंह - फोटो : अमर उजाला
उपचुनाव में भाजपा की जीत 
ददरौल विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा ने कब्जा बरकरार रखा है। भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह के निधन के बाद ददरौल सीट पर हुए उपचुनाव में उनके बेटे अरविंद सिंह ने जीत दर्ज की। उन्होंने सपा प्रत्याशी को 16795 मतों से हराया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें