बरेली की जनता को जताया आभार
अमर उजाला से वार्ता में ऐरन ने कहा कि बरेली की जनता ने उन्हें वोट के रूप में जो प्यार और आशीर्वाद दिया है, वह बड़ी बात है। इसके लिए वह जनता का आभार जताते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ जगह हमें अपेक्षा से कम वोट मिला है। वहां मतदान के दिन बूथ कैप्चरिंग व धांधली की शिकायत मिली थी।
प्रवीण ऐरन ने कहा कि मतदान के दिन हमारे एजेंटों को बाहर कर दिया गया था, वर्ना हमारी जीत निश्चित थी। हम चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकें और इस धांधली की निष्पक्ष जांच की जाए। मतगणना के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि वह पारदर्शी रही। उन्हें ईवीएम या मतगणना को लेकर कोई शिकायत नहीं है।