फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 1527 करोड़ रुपये से फोरलेन होगा बदायूं-बरेली हाईवे, परियोजना निदेशक बोले- जल्द होगा काम शुरू

Sat, 15 Feb 2025 08:24 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं-बरेली परियोजना के लिए 1527 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर भेजा था, जो दो माह पहले ही पास हो चुका है। परियोजना निदेशक का कहना है कि हाईवे निर्माण का काम जल्द शुरू होगा। 
विज्ञापन
बदायूं-बरेली हाईवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) जल्द ही बदायूं-बरेली मार्ग को फोरलेन करने का काम शुरू करेगा। 1527 करोड़ की इस परियोजना को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने स्वीकृति दे दी है। जल्द ही अब इसका काम शुरू होगा।

विज्ञापन


एनएचएआई के बदायूं डिवीजन के परियोजना निदेशक उत्कर्ष शुक्ला ने बताया कि बदायूं-बरेली मार्ग को फोरलेन किया जाएगा। 38.5 किलोमीटर का हिस्सा एनएचएआई बदायूं की तरफ से बनाया जाएगा। बदायूं-बरेली परियोजना के लिए 1527 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर भेजा था, जो कि दो माह पहले ही पास हो चुका है।

परियोजना के तहत सड़क को दस मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसके अलावा चार बाइपास बनाए जाएंगे। इसको बनाने में अभी पांच से छह महीने लग जाएंगे। इसके लिए 87 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण करने पर काम चल रहा है। 
विज्ञापन


बरेली-सितारगंज हाईवे: दो पीसीएस अफसर निलंबित... भूमि अधिग्रहण में 200 करोड़ के घोटाले में हुई बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन


परियोजना निदेशक ने बताया कि प्रस्ताव पास हो चुका है। बजट भी दे दिया गया है। वन विभाग की तरफ से एनओसी लेनी अभी बाकी है। इसकी प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा भी बरेली में एनएचएआई झुमका तिराहे से चौबारी होते हुए बाइपास तक फोरलेन बनाएगा। इसका काम बरेली डिवीजन की तरफ से किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें