फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बसपा के पूर्व मंडल जोन इंचार्ज ने दिया इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बसपा के पूर्व मंडल जोन इंचार्ज ऋषिपाल सिंह ने शनिवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। वहीं, पार्टी का कहना है कि वह सदस्य ही नहीं हैं तो इस्तीफा किस बात का।
विज्ञापन

अधिवक्ता ऋषिपाल सिंह ने कहा कि उन्होंने 29 वर्षो तक पार्टी की सेवा की। वर्तमान में पार्टी में वाल्मीकि समाज की उपेक्षा हो रही है। संगठन के यूपी, मंडल व जिले के किसी पद पर वाल्मीकि समाज से जुड़ा कोई नेता नहीं है। पुराने व वरिष्ठ नेताओं का पार्टी में कोई सम्मान नहीं हो रहा है। उनको दरकिनार किया जा रहा है। वह खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे थे। इससे आहत होकर उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दिया है। जिलाध्यक्ष डॉ.जयपाल सिंह का कहना है कि ऋषिपाल सिंह के पास वर्ष 2022 से किसी प्रकार की सदस्यता की कोई रसीद नहीं है। हमेशा निष्क्रिय रहते थे। वह अन्य पार्टी के इशारे पर बसपा पर आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें