फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पीलीभीत में बैठक के बाद भिड़े बसपाई, टिकट के एक दावेदार ने पूर्व जिलाध्यक्ष पर तानी रिवाल्वर

Tue, 28 Dec 2021 10:47 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

पीलीभीत में हुई बैठक के बाद बसपा के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। टिकट के एक दावेदार ने पूर्व जिलाध्यक्ष पर रिवाल्वर तान दी। अन्य दल के एक समर्थक की टिप्पणी पर साथ देने से हंगामा हुआ था। 
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टिकट के दावेदारों की समीक्षा बैठक में सोमवार को एक कमेंट को लेकर विवाद हुआ और कुछ बसपाई आमने-सामने आ गए। आरोप तो यह है कि विरोधी राजनीतिक दल का एक समर्थक किसी बसपा नेता के साथ आया था जिसने आपत्तिजनक कमेंट किया। 
विज्ञापन


इसी बात पर बसपा के कुछ नेताओं में कहासुनी शुरू हुई जिसमें टिकट के एक दावेदार ने पूर्व जिलाध्यक्ष पर रिवाल्वर तान दी। यह सब तब हुआ जब दावेदारी की समीक्षा करके बसपा के दिग्गज नेता सोमवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से निकल चुके थे। घटनाक्रम मंगलवार को वायरल हुआ तब पार्टी हाईकमान को भी जानकारी दी गई है।

जिले में इन दिनों सियासी हलचल है। बसपा की बैठक में हंगामे के दौरान टिकट के एक दावेदार द्वारा रिवाल्वर ताने जाने का मामला चर्चा में आ गया है। जबकि टिकट के दावेदार ने पार्टी स्तर पर अपना पक्ष रखा है। 
विज्ञापन


उनका कहना है कि अगर किसी के पास कोई वीडियो है तो दिखाए। फिर वह भी हकीकत बताएंगे। आपको बताते चलें कि बसपा के जिला संगठन ने सोमवार को शहर के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बैठक बुलाई गई थी। 

बसपा के जोनल प्रभारी शमशुद्दीन राइन की अध्यक्षता में बैठक हुई। नगीना के सांसद गिरीश चंद्र भी थे। दोनों नेता बैठक करके निकले ही थे कि दूसरे दल का एक समर्थक आ गया। बसपाई बताते हैं कि इसके बाद चुनावी चर्चा शुरू हो गई। एक दूसरे की दावेदारी को कमजोर और मजबूत बताया जाना लगा। 

बसपा नेता के साथ आए दूसरे दल के समर्थक ने यह कहा कि बसपा में तो किसी का टिकट कट कर किसी को मिल सकता है। इस टिप्पणी पर विवाद की शुरूआत हुई। इससे हंगामा होने लगा। इसका पार्टी के पदाधिकारियों ने विरोध किया, तो हंगामा और बढ़ गया। 

टिकट के दावेदार उन बसपाइयों को झकझोरा जो इस कमेंट पर भी कुछ नहीं बोल रहे थे। इसे लेकर टिकट के एक दावेदार और बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के बीच कहासुनी होने लगी। आरोप है कि मामला काफी गर्माया तो टिकट के दावेदार ने गाड़ी में रखी रिवाल्वर निकालकर पूर्व जिलाध्यक्ष पर तान दी।

इससे वहां अफराफरी मच गई। सियासी हलकों में घटनाक्रम की चर्चा है। बसपा जिलाध्यक्ष ने अपने हाईकमान को घटनाक्रम से अवगत कराया है। वहीं दोनों पक्षों ने अपना बचाव करते हुए पार्टी के बड़े नेताओं को जानकारी दी है।
विज्ञापन

लोग नहीं पकड़ते, तो वह गोली चला देता

बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एलपी सागर का कहना है कि एक नेता ने कोऑर्डिनेटरों के लिए भोजन की व्यवस्था कर दी थी। इस पर किसी ने एक प्रबल दावेदार से उसके टिकट कटने की बात कह दी। टिकट कटने की बात से वह भड़क गया। तो उसे समझाने की कोशिश की। मगर वह कार्यकर्ताओं से गाली गलौज करते हुए मारने को दौड़ रहा था।

इसके चलते हमारे एक साथी कोमौके से भागना पड़ गया था। जबकि हम वीडियो बना रहे थे, इस पर टिकट के एक दावेदार ने गाली गलौज करते हुए गाड़ी से रिवाल्वर निकालकर तान दिया। इस पर कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया। वरना वह गोली चला देता।

जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद का कहना है कि समीक्षा बैठक में किसी भी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ। बैठक के बाद अराजकतत्वों ने पार्टी विरोधी बातें कहीं। ऐसा सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला है। मेरा यही कहना है कि भाजपा के लोग हमारे उम्मीदवारों से इतना घबरा गए है कि तरह तरह की अपवाह आए दिन फैला रहे हैं। अगर किसी के साथ कोई घटना हुई है तो वह लिखित शिकायत दे। निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। लेकिन इस संबंध अब तक जो बातें सामने आ रहीं है उनके बारे में पार्टी हाईकमान को सूचना दे दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें