बसपा ने फरीदपुर विधानसभा से पूर्व विधायक विजयपाल सिंह को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। चार अप्रैल में शहर विधान सभा से प्रत्याशी तय होगा। उधर, नवाबगंज से प्रत्याशी की घोषणा टल गयी है।
राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने फरीदपुर विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में बसपा से विधायक रहे चुके विजयपाल सिंह पर विश्वास जताया और प्रत्याशी घोषित कर दिया। इस मौके पर सिद्दीकी ने कहा कि यूपी में पप्पू की सरकार फेल हो गई है प्रदेश में 300 से अधिक दंगे सपा सरकार और भाजपा की देन है। सत्संग भवन शादी सभा स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में सिद्दीकी ने कहा कि 313 मुसलमान भारत आये थे और मुसलमानों की तादात आज क्या हो गई है? मुसलमानों की यहूदियों ने झगड़ा चलता था लेकिन यहूदी जब कभी बाहर जाते थे तो अपनी बहन, बहु और बेटियों को मुसलमानों के घर छोड़ कर जाते थे क्योंकि मुसलमानों पर अटूट विश्वास था और अब यह विश्वास मुसलमानों को कायम करना होगा। इस मौके पर जोन कोआर्डिनेटर ब्रह्म स्वरूप सागर, जिलाध्यक्ष राजेश सागर, पूर्व विधायक विजय पाल सिंह, विधायक सुल्तान बेग, वरिष्ठ नेता अयोध्या प्रसाद गंगवार, दीन दयाल, रविंद्र्र चौहान, संजीव सागर, राकेश बाबू नदीम अली, नरेंद्र सागर, मोनू सागर, जितेन्द्र सिंह पूर्व प्रधान, लल्ला, राजकुमार पाल, प्रताप यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हर्ष फायरिंग भी हुई
राष्ट्रीय महासचिव सिद्दीकी के सभास्थल से जाने के बाद कार्यकर्ता इतने मगन हो गये कि फायरिंग कर दी कुछ लोगों ने पटाखे भी चलाये। फायरिंग घटना से पूर्व विधायक विजय पाल ने इनकार किया है। कार्यक्रम स्थल पर भीड़भाड़ होने यातायात प्रभावित रहा।
पूर्व विधायक की पत्नी को हराने के लिए धन्यवाद
कार्यकर्ता सम्मेलन स्थल के पास ही जिला पंचायत सदस्य कल्पना सागर के होर्डिंग लगे हुए थे जिन पर लिखा था कि पूर्व विधायक की पत्नी को पराजित कर जिला पंचायत सदस्य की ऐतिहासिक जीत पर सर्व समाज के बुर्जुगों माता बहनों एवं नौजवानों और सभी कार्यकर्ताओं का कोटि-कोटि धन्यवाद।