फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: होली से पहले लाखों रुपये की अवैध शराब गड्डे में दबाई, पुलिस ने की कार्रवाई

Fri, 22 Mar 2024 05:05 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

होली पर शराब बिक्री बंद रहेगी। इस वजह से शराब खरीदने को मारामारी मची है। आईजी रेंज के निर्देश पर ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत प्रेमनगर थाना पुलिस ने अपने मालखाने में रखी अवैध शराब को नष्ट कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने नष्ट की अवैध शराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के प्रेमनगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को मालखाने में रखी लाखों रुपये की अवैध शराब को नष्ट कर दिया। बीते दिनों आईजी रेंज डॉ. राकेश सिंह के निर्देश पर ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी थी। 

विज्ञापन


प्रेमनगर थाना प्रभारी आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि कुल 88 अभियोग में आबकारी अधिनियम के तहत बरामद अवैध शराब (316 पौवा देशी शराब, 12 बोतल अंग्रेजी शराब, 20 बीयर कैन व 685 लीटर कच्ची शराब) लगभग 736 लीटर शराब को वीडियोग्राफी कराने के साथ नष्ट करा दिया गया। 
विज्ञापन


थाना परिसर में गड्ढा खोदकर बोतलें तोड़कर शराब उसमें नष्ट कर दी गई। कोर्ट के आदेश पर की गई इस कार्रवाई का इसका तस्करा जीडी में दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें