फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसौली में बसपा ने जयपाल पर लगाया दांव

विज्ञापन
jaipal singh
विज्ञापन
बदायूं। बसपा ने जिले में एक और टिकट की घोषणा करके बाजी मार ली है। बिसौली सीट से जयपाल सिंह को प्रत्याशी घोषित किया गया है। इससे पहले पार्टी बदायूं, सहसवान, बिल्सी, दातागंज सीट से प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।
विज्ञापन

जयपाल सिंह सदर विधानसभा क्षेत्र के गांव दीयोरीजीत के मूल निवासी हैं और बिनावर में गैस एजेंसी चलाते हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक वह पहले ग्राम विकास अधिकारी थे और नौकरी से वीआरएस लेकर राजनीति में आए थे। वर्ष 2015 में सालारपुर से ब्लॉक प्रमुख की दावेदारी भी की थी पर हार गए। फिलहाल वह बसपा संगठन में बरेली मंडल के सेक्टर प्रभारी हैं और बदायूं जिले की जिम्मेदारी देख रहे हैं। संगठन के व्यक्ति को टिकट मिलने से लग रहा है कि बसपा बिसौली में बेहतर प्रदर्शन करेगी, बिसौली सुरक्षित सीट है।
बसपा जिलाध्यक्ष हेमेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती, पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शमशुद्दीन राईन, सांसद गिरीश चंद्र जाटव, पूर्व मंत्री राजकुमार गौतम के निर्देशानुसार जयपाल को पार्टी ने बिसौली विधानभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया
विज्ञापन

मेजर अब भाजपा से टिकट की जुगाड़ में
पिछले विधानसभा चुनाव में बसपा ने बिसौली से मेजर कैलाश को टिकट दिया था। मेजर को करीब 32500 वोट मिले और भाजपा के कुशाग्र सागर के मुकाबले तीसरे नंबर पर रहे। दूसरे नंबर पर सपा के आशुतोष मौर्या थे। इस बार मेजर कैलाश भाजपा में आ गए हैं और टिकट के दावेदार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें