फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: बहेड़ी में पुत्रवधु के भाई ने की थी राजेश और उनके दोस्त की हत्या, सात गिरफ्तार

Sun, 10 Oct 2021 04:29 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

आरोपी ने बताया कि राजेश ने अपनी जायदाद की वसीयत अपनी पुत्रवधु के नाम कर दी थी, लेकिन परिजनों के दवाब में वह वसीयत बदलने वाला था। आरोपी ने इसी कारण राजेश की हत्या कर दी।
विज्ञापन
बहेड़ी में दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव ग्वारी में निवासी 55 वर्षीय राजेश और 40 वर्षीय रोहिताश की हत्या का रविवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। दोनों लोगों की शनिवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि इस हत्याकांड को राजेश की पुत्रवधू के भाई सूर्या समेत सात लोगों ने अंजाम दिया था। उन्होंने बताया कि राजेश ने अपनी जमीन की वसीयत अपनी पुत्रवधु के नाम कर दी थी, जिसके विरोध में परिवार वाले उस पर दवाब डाल रहे थे। इस कारण वह उस वसीयत को खारिज करना चाहता था।

पुलिस को शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने बताया कि इसी वजह से उसने राजेश की हत्या कर दी। हालांकि मौके पर राजेश का दोस्त रोहिताश भी मौजूद था, बात खुलने  से बचने के लिए आरोपियों ने रोहिताश की भी हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें