सीने पर किए ताबड़तोड़ प्रहार
जिसके चलते दोनों भाइयों में मारपीट होने लगी। आरोप है कि शराब के नशे में बड़े भाई हरविंदर सिंह ने कृपाण (धारदार हथियार) निकाल कर गुरमीत सिंह के सीने पर कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद होली की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम भेजने के साथ जांच शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें- UP: पीलीभीत में होली के दिन छह टुकड़ों में मिला किशोर का शव, 10 मार्च से था लापता; परिवार में कोहराम
एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि एक व्यक्ति ने अपनी कतार से छोटे भाई की हत्या कर दी। दोनों भाई एक ही मकान में रहते थे। दोनों होली खेल रहे थे। नशे की हालत में उनमें कुछ कहासुनी हुई थी। आरोपी को हिरासत में लिया है। तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।