सुबह करीब 10 बजे पहले 30 वर्षीय महिला ने अपने घर के कमरे में पंखे से लटककर जान दे दी। शाम साढ़े पांच बजे महिला के 25 साल के देवर ने घर के उसी कमरे में उसी पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां इज्जतनगर क्षेत्र के आलोक नगर में बृहस्पतिवार को देवर-भाभी ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौका मुआयना कर स्थानीय लोगों से बात की, पता लगा कि दोनों का प्रेम संबंध था। जिसके चलते परिवार में क्लेश रहता था, इसी वजह से दोनों ने कुछ घंटे के अंतराल में जान दे दी।
विज्ञापन
Trending Videos
सुबह करीब 10 बजे पहले 30 वर्षीय महिला अपने घर के कमरे में पंखे से लटक गई। परिवार के लोगों ने उसे फंदे से उतारा और अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने महिला के शव को मोर्चरी में रखवा दिया।
शाम साढ़े पांच बजे महिला के 25 साल के देवर ने घर के उसी कमरे में उसी पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। जानकारी पर इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है, साक्ष्य जुटाने के साथ ही परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।