फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बरेली में शादी के पांचवें दिन दुल्हन की मौत, बाथरूम में गीजर फटने से हुआ हादसा

Thu, 28 Nov 2024 10:37 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

Bareilly News: बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में शादी के पांचवें दिन दुल्हन की मौत हो गई। वह बाथरूम में नहाने गई थी। इसी दौरान गीजर फटने से उसकी जान चली गई। 
विज्ञापन
विवाहिता की मौत से मातम में बदलीं खुशियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में नवविवाहिता की गीजर फटने से मौत हो गई। बाथरूम में काफी देर तक कोई आहट नहीं मिली तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ कर बाहर निकाला, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। युवती की शादी 22 नवंबर को हुई थी। उसकी मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

विज्ञापन

 
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव पीपलसाना चौधरी निवासी दीपक यादव की शादी 22 नवंबर को बुलंदशहर के गांव काले का नगला निवासी सूरजपाल की पुत्री दामिनी से हुई थी। दामिनी 23 नवंबर को विदा होकर पीपल साना चौधरी स्थित ससुराल में आई। परिजनों के मुताबिक बुधवार सुबह को वह नहाने के लिए बाथरूम में गई थी। वह काफी देर तक नहाकर नहीं निकली तो पति दीपक ने आवाज दी, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। अनहोनी को लेकर परिजनों को चिंता हुई। 

ये भी पढ़ें- मां की शर्मनाक करतूत का खुलासा: पड़ोसी बच्चे ने खोला राज...CCTV से सामने आया सच; हादसा बन रह जाती मासूम की मौत

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बाथरूम का दरवाजा तोड़कर निकाला 
परिजनों ने फिर बाथरूम के गेट का दरवाजा तोड़ा तो नवविवाहिता बेसुध पड़ी थी। परिजन आनन फानन उसे मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए ले गए। वहां डाक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। मेडिकल कॉलेज की सूचना पर भोजीपुरा थाने से एसआई देवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। ससुराल वालों की सूचना पर मृतका के मायकेवाले भी आ गए। विवाहिता की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 

भोजीपुरा थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रवीन सोलंकी ने बताया कि बाथरूम में नहाते समय गीजर फट गया था, जिससे विवाहिता की मौत बताई जा रही है। मृत्यु का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें