फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसें कम हो रही, आओ पेड़ लगाएं

Thu, 28 Apr 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से 10 दिवसीय प्लांटेशन कार्यक्रम ‘सांसें कम हो रहीं, आओ पेड़ लगाएं हम’ की शुरुआत सन सिटी से की गई। यहां जामुन और नीम के पौधे लगाए गए। कालोनी के बाशिंदों को भी पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया गया। 
विज्ञापन

इसके बाद संस्था पदाधिकारियों ने राजेंद्र नगर के पार्कों में भी पौधे लगाए। यहां भी लोगों को पौधरोपण और पौधों की सेवा के लिए जागरूक किया गया। इस मौके पर संयोजिका चारू ग्रोवर ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं ताकि पर्यावरण प्रदूषण कम किया जा सके। विशेष कुमार ने बताया कि संस्था 10 दिन तक शहर के अलग-अलग इलाकों में पौधरोपण के प्रति लोगों को जागरूक करेगी। कार्यक्रम में नीरा चोपड़ा, रीना अग्रवाल, शैल मित्तल, मोहित सागवानी, दीपा सक्सेना, पंकज वर्मा, प्रीति लुनियाल, दीपक वर्मा, ज्योति, ममता, अजय अरोरा, संदीप अरोरा आदि का सहयोग रहा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें