प्रतिदिन संकल्प करें कि मैं शक्तिशाली आत्मा हूं, कोई भी परिस्थिति या व्यक्ति का व्यवहार मुझे हिला नहीं सकता। दिनभर ये दोहराते रहे कि मैं हमेशा खुश हूं, मेरा रिमोट कंट्रोल मेरे हाथ में है। कोई भी परिस्थिति आए मैं शांत रहूंगा, परमात्मा मेरे साथ है। परमात्मा का आशीर्वाद मेरे एवं मेरे परिवार के लिए एक सुरक्षा कवच है। मेरी नौकरी, मेरा व्यापार, मेरी दुकान, मेरा घर सब सुरक्षित है।
इसके पहले कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, मेयर डॉ उमेश गौतम आदि ने दीप प्रज्वल्लन कर किया। पार्वती दीदी ने सभी अतिथियों का, गणमान्य आगुंतकों का स्वागत किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाई बहनों एवं बच्चों ने गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए गए।