पुलिस ने आरोपी प्रेमी को हिरासत में लिया
नवाबगंज। प्रेम-प्रसंग के कारण एक युवक ने प्रेमिका से बात करने के लिए चोरी-छुपे मोबाइल फोन दे दिया, लेकिन प्रेमिका के परिजनों ने मोबाइल फोन को पकड़ लिया। प्रेमिका के परिजनों की शिकायत पर प्रेमी के परिजनों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दे डाली। सूचना पर आई पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव में एक अनुसूचित वर्ग की युवती का एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। जब मामला दोनों के परिजनों को पता चला तो दोनों के ऊपर पहरे लगा दिए गए। प्रेमिका से बात नहीं पर प्रेमी परेशान रहने लगा। इसी बीच युवक ने एक मोबाइल फोन प्रेमिका तक पहुंचा दिया। अब रात में दोनों फोन पर बातें करने लगे। शनिवार रात प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी से बात करते हुए पकड़ लिया। प्रेमिका के परिजनों की शिकायत पर प्रेमी के परिजनों ने धमकी दी।
इधर, थानाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का सामने आ रहा है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी तहरीर नहीं मिली है।