हाफिजगंज। एक गांव निवासी अनुसूचित जाति वर्ग की महिला से उसके घर में घुसकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पति ने रविवार को आरोपी के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। गांव निवासी पीड़िता के पति ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ रूद्रपुर में मजदूरी करते हैं। 23 जनवरी को उसकी पत्नी जरूरी काम से गांव आई थी कि उसी रात करीब आठ बजे आरोपी युवक उसकी पत्नी को अकेला देख घर में घुस गया और पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। महिला के चीखने पर आसपास के लोग आ गए। इस बीच आरोपी भाग गया। थाना प्रभारी प्रवीन सोलंकी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। संवाद