फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय होने पर प्रेमी ने अश्लील फोटो किए वायरल, फिर जहर खाकर दी जान

Sat, 23 Dec 2023 06:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

Bareilly News: प्रेमिका के घरवालों ने उसकी शादी की बात चलाई थी तब युवक ने इनकार कर दिया था। जब उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी गई तो प्रेमी ने उसके अश्लील फोटो वायरल कर दिए। बाद में जहर खाकर जान दे दी।  
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के शीशगढ़ क्षेत्र में एक युवक ने प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय होने के बाद सोशल मीडिया पर उसके अश्लील फोटो वायरल कर दिए। इसके बाद उसने जहर खा लिया। उपचार के दौरान शनिवार को युवक की मौत हो गई। बताते हैं कि युवक इससे पहले भी जहर खा चुका था, तब उसकी जान बच गई थी। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शेरगढ़ क्षेत्र की एक युवती शीशगढ़ क्षेत्र के एक गांव में अपनी बहन के घर आई थी। इसी दौरान युवक का उससे प्रेम प्रसंग हो गया। ग्रामीण बताते हैं कि युवती के घरवालों को जब यह बात पता चली तो उन्होंने लड़के से शादी करने के लिए कहा लेकिन उसने किसी वजह से शादी करने से मना कर दिया। 

ई-रिक्शा चालक ने दी जान: मरने से पहले रोते हुए बनाया वीडियो, कहा- चार लोगों ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी
विज्ञापन


उसके बाद युवती के घरवालों ने उसकी शादी कहीं दूसरी जगह तय कर दी। उधर, प्रेमी ने उसके अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर डाल दिए और खुद जहर खा लिया था। इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार हो गया। उधर, जैसे ही युवती अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो घटना पूरे क्षेत्र में फैल गई। 

विज्ञापन

लड़की के घरवालों ने थाने में दी थी तहरीर 
लड़की के परिवार वालों ने प्रेमी व उसके परिवार के कई लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दे दी। इसके बाद मामले को सुलझाने के लिए पंचायत का दौर शुरू हो गया। लेकिन लड़की के परिवारवाले समझौता करने के लिए तैयार नहीं हुए। इस पर शुक्रवार को प्रेमी ने दोबारा से जहर खा लिया। इस बार उसकी मौत हो गई। 

आरोपी युवक के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में मां व उसकी दो छोटी बहनें हैं, जिनकी अभी शादी भी नहीं हुई है। युवक घर में अकेला कमाने वाला था। उसकी मौत के बाद मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें