फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन है 'चच्ची': बरेली में हर जुबां पर है इस महिला का नाम, पुलिस से सांठगांठ में फल-फूल रहा 'पर्ची वाला धंधा'

Tue, 29 Mar 2022 07:40 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली

सार

बरेली में एक महिला का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें वह घर में बैठकर सट्टे की पर्ची रखती है। साथ ही दरवाजे पर खड़ी होकर दो लड़कियां आने जाने वाले लोगों पर नजर रखती हैं।
 
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सट्टेबाज राबिया अख्तर के बाद चच्ची नाम से चर्चित महिला का सट्टा पर्ची लिखते हुए वीडियो वायरल हुआ है। चर्चा है कि महिला घर में बैठकर सट्टे की पर्ची रखती है। बारादरी के बुखारपुरा में रहने वाली चच्ची नाम की महिला के सट्टा चलाने को लेकर लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। मगर पुलिस ने अब तक इस पर कार्रवाई नहीं की है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि चच्ची के साथ ही उसका बेटा भी इस धंधे में लिप्त है। सोमवार को वायरल हुए वीडियो में चच्ची कमरे में बैठकर सट्टे की पर्ची लिखती दिख रही है और एक व्यक्ति उसके सामने खड़ा होकर पर्ची लिखवा रहा है।

महिला के आसपास बेड पर रुपये बिखरे हुए भी नजर आ रहे हैं। चर्चा है कि चौकी पुलिस से महिला की सांठगांठ है, इसी वजह से अब तक उस पर कार्रवाई नहीं हुई है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि बारादरी पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें