फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अभिनेत्री दिशा पाटनी पहुंचीं अपने घर, परिवार संग बिताया वक्त, बोलीं- बरेली मेरे दिल में बसता है

Sat, 28 Jan 2023 06:34 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी बरेली की रहने वाली हैं। उनके माता-पिता चौपुला चौराहे के पास स्थित आवास में रहते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
माता-पिता और भाई के साथ दिशा पाटनी - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड की मशहूर फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी शुक्रवार शाम को बरेली में चौपुला चौराहे के पास स्थित अपने घर पहुंची। बेटी के घर आने पर मां पदमा पाटनी ने उनकी पसंद के व्यंजन बनाए। उन्होंने परिवार के साथ ही डिनर किया। फिल्मों की शूटिंग के चलते दिशा पाटनी रात को ही दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।  

दिशा पाटनी चौपुला चौराहे के पास रहने वाले जगदीश चंद्र पाटनी की बेटी हैं। उनके पिता सीओ विजिलेंस के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। दिशा पाटनी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्म लोफर से वर्ष 2015 में की थी। इसके बाद फिल्म एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी में अपने अभिनय का लोहा मनवाया। यह उनकी पहली हिंदी फिल्म है। दिशा पाटनी अब तक कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
रिश्तेदारों के साथ दिशा पाटनी - फोटो : अमर उजाला
अभिनेत्री दिशा पाटनी लंबे अरसे के बाद अपने घर पहुंचीं। उन्होंने बरेली के वरिष्ठ गणमान्य लोगों एवं परिचितों से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने लोगों से बरेली के साथ जुड़ी उनकी यादों को साझा किया। दिशा ने बताया कि इतने साल मुंबई में रहने के बाद भी वह बरेली को अपने दिल में बसा के रखती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
अभिनेत्री दिशा पाटनी - फोटो : अमर उजाला
दिशा पाटनी ने कहा कि वह बरेली को एक युवा व विकसित बरेली शहर के रूप में देखना चाहती हैं। यहां की प्रतिभाओं को बड़े मंच पर मौका देने के लिए कुछ करना चाहती हैं। लोगों से बातचीत के दौरान दिशा के पिता पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जगदीश पाटनी ने बरेली में उभर रही प्रतिभाओं की सराहना की। 

4 of 5
दिशा पाटनी और उनके पिता जगदीश सिंह पाटनी - फोटो : अमर उजाला
जगदीश पाटनी ने कहा कि बरेली में जो यूथ है, उसमें बहुत ज्यादा पोटेंशियल है। वह बड़े मंचों पर पहुंचने में सक्षम है, लेकिन उन्हें कोई एक उचित प्लेटफार्म नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही इस दिशा में कदम उठाएंगे, जिससे बरेली का नाम देशभर में पहचाना जाए। यहां की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिश्तेदारों के साथ दिशा पाटनी - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि बीते दिनों में दिशा पाटनी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में नैनीताल आईं हुई थीं। वहां से दिशा के अपने भाई सूर्यांश पाटनी के साथ बरेली आईं। परिवार के साथ कुछ वक्त बिताने के बाद वह रात में ही दिल्ली चली गईं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें