फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: शाहजहांपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष की दो भैंसें हुईं चोरी, तलाशने में जुटी दो थानों की पुलिस

Sat, 28 Jan 2023 05:26 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
विज्ञापन
1 of 5
जिला पंचायत अध्यक्ष की भैंसें लोडर में लादकर ले गए चोर - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश की पुलिस अपने कारनामों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहती है। कभी सपा नेता आजम खान की भैंस ढूंढने वाली पुलिस अब जिला पंचायत अध्यक्ष की दो भैंसों की तलाश में जुटी है। यह मामला शाहजहांपुर जिले का है। जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव के आवास से दो भैंसें चोरी हो गईं। भैंसों को तलाश करने के लिए दो थानों की पुलिस को लगाया गया है। थाना सिंधौली और सदर पुलिस ने घटना के बाद मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए थे, जिसमें पांच चोर नजर आ रहे हैं। इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।

सिंधौली थाना क्षेत्र के नियामतपुर गांव में जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव का आवास है। 25 जनवरी की रात वह शादी समारोह में गईं थीं। रात में तमंचा लेकर आए चोरों ने खुद को पुलिस बताकर उनके नौकर को बंधक बना लिया। साथ ही डेयरी के अंदर बंधी दो भैंसों को पिकअप से ले गए। 
विज्ञापन

2 of 5
जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव - फोटो : अमर उजाला
सूचना आने के बाद रात में जिला पंचायत अध्यक्ष के पति पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय यादव ने एसपी एस. आनंद को खबर दी। सिंधौली और सदर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए, अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

3 of 5
एसपी एस. आनंद - फोटो : अमर उजाला
दोनों थानों की पुलिस भैंस चोरी करने वाले चोरों की तलाश करने में जुटी है। एसपी एस. आनंद ने बताया कि भैंस चोरी के मामले की जानकारी उन्हें नहीं है। जांच कराकर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

4 of 5
निगोही थाना - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को थाना निगोही पुलिस ने भैंस चोर गिरोह के सदस्य को पकड़ा है। उससे पूछताछ में कई चोरों के नाम प्रकाश में आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लोडर में भैंसें लादकर ले गए चोर - फोटो : अमर उजाला
माना जा रहा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष के आवास से भी इन्हीं चोरों ने भैंसों को चोरी किया होगा। सीओ सदर अमित चौरसिया ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें