फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रेमिका के घर फंदे से लटका मिला प्रेमी का शव, परिजन बोले-हत्या कर फंदे से लटकाया

Sun, 05 Dec 2021 06:56 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

बताया जा रहा है कि जिस मकान में शव मिला है, वहां रहने वाली एक युवती से युवक का प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के घरवाले भागे हुए हैं। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर जिले में रविवार की सुबह थाना कांट इलाके के गांव कुर्रिया ढोढो में रमनपाल (24) का शव एक मकान में टीन में लगी बल्ली से फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन घटनास्थल पहुंच गए। बताया जा रहा है कि जिस मकान में शव मिला है, वहां रहने वाली एक युवती से युवक का प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के घरवाले भागे हुए हैं। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर हरा निवासी छेदालाल का बेटा रमनपाल (24) शनिवार की सुबह करीब दस बजे एक फोन आने के बाद घर से निकला था। रमन पाल जब घर नहीं लौटा तो उसके परिजनों को चिंता हुई। 

शनिवार शाम तक परिजन उसकी तलाश करते रहे। रविवार सुबह थाना कांट क्षेत्र के कुर्रिया ढोढो गांव में रहने वाले कुछ रिश्तेदारों ने परिजनों को फोन पर बताया कि रमन पाल का शव गांव के एक मकान में टीन की बल्ली से रस्सी के फंदे पर लटका हुआ है। 
विज्ञापन


रमन पाल के परिजनों ने फौरन पुलिस को सूचना दी और पुलिस के साथ कुर्रिया ढोढो गांव में उस मकान में पहुंच गए। पुलिस ने मकान के अंदर छानबीन करने के बाद शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिस मकान में शव मिला, वहां पर कोई नहीं था। 
 
विज्ञापन

रमन पाल के मामा सूरजपाल का आरोप है कि मकान में रहने वाले लोगों ने उसकी हत्या कर शव फंदे से लटकाया और भाग गए। बताया जा रहा है कि रमन पाल अक्सर उस मकान में रहने वाली एक युवती से फोन पर बातचीत करता था। हालांकि परिजन यह नहीं बता पा रहे थे कि रमन पाल का उस युवती से प्रेम प्रसंग था या नहीं। 

रमन पाल ने कभी अपने परिवार से उस युवती से शादी करने की बात नहीं की थी। रमन पाल सात भाई-बहनों में सबसे छोटा था। वह ठेके पर चप्पल बनाने का काम करता था। रमन पाल का शव मिलने के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। 

परिजनों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी गई है। 

मकान में रहने वाले लोगों की भी तलाश की जा रही है। रमन पाल के कुछ रिश्तेदार कुर्रिया ढोढो गांव में रहते हैं। अक्सर रिश्तेदार और ग्रामीण रमनपाल को उस परिवार के घर आते-जाते देखते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें