फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पड़ोसियों से परेशान युवक का शव घर में फंदे से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के गुलाबनगर स्थित लोहार वाली गली में बुधवार रात 40 वर्षीय मनोज श्रीवास्तव ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमाॅर्टम कराया गया। परिवार ने पड़ोसियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पोस्टमाॅर्टम हाउस पर मिले सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि पड़ोसी अक्सर उनके भाई मनोज से झगड़ा करते थे। कई बार मारपीट व विवाद कर चुके थे। उनको रास्ते में रोककर उनके साथ गाली-गलौज की जाती थी और धमकियां दी जाती थीं। इससे वह काफी तनाव में थे। बुधवार रात उन्होंने फंदा लगाकर जान दे दी। परिवारवालों ने उन्हें नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
सूचना पर पहुंची प्रेमनगर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराया। सचिन ने बताया कि मनोज आईटी सेक्टर में नौकरी करते थे। परिवार में पत्नी अंजलि और दो बच्चे हैं। सचिन ने पुलिस से मनोज को कथित तौर पर प्रताड़ित करने वाले पड़ोसियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि अगर तहरीर मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें