फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बड़ा हादसा: लखीमपुर खीरी में घाघरा नदी में पलटी नाव, 10 लोग बहकर टापू पर फंसे

Wed, 20 Oct 2021 04:02 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर

सार

UP Boat Accident News Today: लखीमपुर खीरी जिले की धौरहरा तहसील के थाना ईसानगर इलाके के मिर्जापुर गांव में एक नाव घाघरा नदी में पलट गई। नाव पर सवार 10 लोग घाघरा नदी में बह गए हैं। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। 
विज्ञापन
रेस्क्यू के लिए पहुंचा हेलिकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले में बुधवार को बड़ा हादसा हुआ है। यहां घाघरा नदी में एक नाव पलटने की सूचना है। नाव पर सवार 10 लोग बह गए थे, वह सभी एक टापू पर फंसे हुए हैं। इन लोगों को निकालने के लिए पीएसी फ्लड बुलाई गई थी जो असफल रही। अब यहां राहत व बचाव के लिए हेलीकॉप्टर बुलाया गया है और एनडीआरएफ की टीम आई हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, लखीमपुर खीरी जिले की धौरहरा तहसील के थाना ईसानगर इलाके के मिर्जापुर गांव में यह घटना हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह एक नाव घाघरा नदी में पलट गई। नाव पर सवार 18 लोग घाघरा नदी में बह गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पहुंच गए हैं। बचाव कार्य जारी है।

लकड़ी पकड़ने के लालच में घाघरा की बीच धार में फंसे ग्रामीण, रेस्क्यू के लिए हेलीकॉप्टर बुलाया
धौरहरा तहसील के ईसानगर थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर के 10 लोग सुबह बाढ़ में बहकर आई लकड़ी पकड़ने के लिए जाते वक्त नदी में फंस गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन ने रेस्क्यू की कोशिश की पर नाकाम रहे। इसके बाद डीएम की तरफ से मुख्य सचिव को पत्र लिखकर रेस्क्यू के लिए एयर फोर्स का हेलीकॉप्टर मंगाया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन में राजू, कौशल और राजेंद्र समेत 10 लोगों को बचा लिया गया है, वहीं सुंदर नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
विज्ञापन






ग्राम पंचायत मिरजापुर गांव के आठ से दस लोग नाव लेकर सुबह नदी पार अपने खेत देखने जा रहे थे। वहीं, गांव वालों का कहना है कि नदी में बहकर आई लकड़ी उठाने के लिए गांव के 10 लोग नाव पर सवार होकर गए थे कि अचानक नाव पलटने से हादसा हो गया।

नाव पर सवार लोगों में सुंदर पुत्र गया प्रसाद, त्रिमोहन पुत्र सुंदर, अशोक कुमार पुत्र गया प्रसाद, ढोड़े पुत्र ननकू, दीपू पुत्र ननकऊ, सुरेंद्र कुमार पुत्र ननकऊ, कृपा दयाल पुत्र मोहन, मुरारी पुत्र मौजीलाल, राजू पुत्र  शैलाफी बताए गए हैं। मौके पर एसडीएम धौरहरा रेनू, थाना अध्यक्ष राज करण शर्मा, तहसीलदार संतोष कुमार शुक्ला बचाव दल के साथ मौजूद हैं।

विज्ञापन

वहीं, डीएम डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया ने बताया कि वह मौके पर पहुंच रहे हैं। जबकि गांव में मौजूद एसडीएम रेनू ने बताया कि अभी कुछ पुष्टि नहीं हो रही है। सूचना के आधार पर हम अलर्ट हैं। राहत बचाव के प्रयास जारी हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें