फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का प्लॉट में मिला लहूलुहान शव, परिजन को हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता के घर से निकाल देने पर नल मिस्त्री के घर में रहता था आकाश

बरेली। थाना इज्जतनगर के सैदपुर हाकिंस में मंगलवार सुबह आकाश का लहूलुहान शव प्लॉट में पड़ा मिला। उसके पैर की हड्डी टूटी थी। सिर भी फटा था। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि अभी तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

प्रेमनगर के गौंटिया इलाके में रहने वाला आकाश सैदपुर हाकिंस में बुद्धसेन के यहां मजदूरी करता था। बुद्धसेन नल मिस्त्री है। उनका मकान बन रहा है। पुलिस के मुताबिक आकाश शराब का आदी था। रोजाना की तरह वह बुद्धसेन के यहां काम करके उन्हीं की छत पर जाकर सो गया। मकान का जीना बाहर से है। पुलिस छत से गिरने से मौत होने की बात कह रही है, जबकि परिजन आकाश की हत्या कर शव प्लॉट में फेंकने की आशंका जता रहे हैं।
पोस्टमार्टम हाउस पर भाई विकास ने बताया कि मां की मौत हो चुकी है। पिता ओमप्रकाश ने आकाश की गलत हरकतों की वजह से उसे घर से निकाल दिया था। तब से वह बुद्धसेन के यहां काम कर रहा था और उन्हीं के घर रह रहा था। विकास का आरोप है कि आकाश के साथ कई और लोग भी काम करते थे। उनसे विकास की कई बार लड़ाई हो चुकी थी। विकास का आरोप है कि उन लोगों ने ही आकाश की हत्या की है। इंस्पेक्टर सतीश यादव ने बताया कि आकाश के परिजन ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें