फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ब्लॉगर साक्षी मिश्रा को मिल रहीं धमकियां, अजितेश के साथ किया था अंतरजातीय प्रेम विवाह

Wed, 18 Oct 2023 10:37 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

साक्षी मिश्रा ने जुलाई 2019 में अजितेश के साथ प्रेम विवाह किया था। दोनों ने अपनी जान का खतरा बताते हुए हाईकोर्ट जाकर सुरक्षा की मांग की थी। हाईकोर्ट के आदेश पर दोनों की सुरक्षा में दो गनर लगाए गए थे। कुछ समय बाद अजितेश के गनर को वापस ले लिया गया था। 
विज्ञापन
साक्षी मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में अजितेश से अंतरजातीय विवाह करने के बाद चर्चा में आईं साक्षी मिश्रा को लगातार धमकियां मिल रही हैं। इससे परेशान साक्षी और अजितेश मंगलवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचे। उन्होंने सुरक्षा की गुहार लगाते हुए दूसरा गनर बहाल करने की मांग की।

विज्ञापन


साक्षी मिश्रा ने जुलाई 2019 में अजितेश के साथ प्रेम विवाह किया था। इसके बाद अपनी जान को खतरा बताते हुए हाईकोर्ट जाकर सुरक्षा की मांग की थी। हाईकोर्ट के आदेश पर दंपती की सुरक्षा में दो गनर लगाए गये थे। कुछ समय बाद अजितेश के गनर को वापस ले लिया गया, जबकि साक्षी की सुरक्षा में एक गनर तैनात है। पिछले कुछ दिन से साक्षी यू ट्यूब चैनल चला रही हैं। 

ये भी पढ़ें- UP News: फिर चला बुलडोजर... यहां अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई से मची खलबली; जांच-परख कर ही खरीदें प्लॉट

विज्ञापन
विज्ञापन

अजितेश को सुरक्षा देने की मांग 
सोशल मीडिया पर कई लोगों ने साक्षी और अजितेश को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी है। साक्षी ने मंगलवार को हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए डीएम व एसएसपी को पत्र देकर अजितेश को सुरक्षा देने की मांग की। अपने ब्लॉग पर हुई अभद्र टिप्पणी के स्क्रीनशॉट भी सौंपे। 

साक्षी ने बताया कि अजितेश को ज्यादा खतरा है, इसलिए उसकी सुरक्षा की मांग की है। एसएसपी ने नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इससे पहले दंपती ने डीएम से भी मुलाकात की। इससे पहले भी साक्षी को सोशल मीडिया पर धमकी मिल चुकी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें