फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: चौपुला पुल पर ट्रक ने रौंदी बाइक, रिटायर्ड दरोगा के बेटे की मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल

Wed, 18 Oct 2023 09:34 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

शांति विहार निवासी युवक सिक्योरिटी कंपनी में सुपरवाइजर था। मंगलवार रात वह बाइक से घर जा रहा था, चौपुला पुल पर उसकी बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में चौपुला पुल पर मंगलवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। बदायूं रोड की ओर ढाल पर ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे रिटायर्ड दरोगा के बेटे की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। वहीं मौके पर थोड़ी देर जाम के हालात रहे।

विज्ञापन


शांति विहार निवासी झांझनलाल दरोगा पद से रिटायर हैं। उनका पुत्र 36 वर्षीय वैभव गंगवार एक सिक्योरिटी कंपनी में सुपरवाइजर के तौर पर काम करते थे। मंगलवार रात नौ बजे वैभव बाइक से घर लौट रहे थे। 

बदायूं की ओर से आए तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरब्रिज के ढलान पर बाइक को चपेट में ले लिया। वैभव ट्रक के पहिये के नीचे आ गए और मौके पर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने वैभव के मोबाइल से कॉल करके उनके परिजनों को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

फार्मेसी छात्रों ने की मदद
वैभव के एक्सीडेंट के बाद दस मिनट तक वहां से वाहन गुजरते रहे पर किसी ने मदद नहीं की। इस बीच करगैना निवासी फार्मेसी छात्र सूर्या और आदित्य गुप्ता उधर से गुजरे तो उन्होंने वैभव को हिला-डुलाकर देखा। 

सांस चलती देख उन्होंने पुलिस को कॉल की और फिर पुलिसकर्मियों की मदद से उसे अस्पताल ले गए। हालांकि, वहां चिकित्सक ने वैभव को मृत घोषित कर दिया। वैभव चार भाई-बहन में तीसरे नंबर के थे। पत्नी का नाम कामिनी है और एक बेटा भी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें