फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मंत्री के भतीजे की मांझे से गर्दन कटने के मामले में हत्या की कोशिश की रिपोर्ट, आठ पुलों पर सिपाही तैनात

Wed, 17 Jun 2026 11:31 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार के भतीजे के साथ हुई घटना के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। मंत्री के भतीजे की चीनी मांझे से गर्दन कट गई थी। इस मामले में हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार, अस्पताल में भर्ती घायल भतीजा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार के भतीजे आदित्य वीर सिंह की चीनी मांझे से गर्दन कटने के बाद पुलिस प्रशासन चौंकन्ना हो गया है। मामले में दरोगा की ओर से अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


पीलीभीत के ललौरीखेड़ा ब्लॉक के प्रमुख अजय वीर सिंह गंगवार के पुत्र 15 वर्षीय आदित्य वीर सिंह गंगवार के साथ सोमवार सुबह श्यामगंज पुल पर यह घटना हुई थी। वह स्कूटी पर बैठकर स्टेडियम से गांधी उद्यान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी गर्दन में चीनी मांझा लिपट गया। इससे गर्दन, होंठ, कान, गाल व हाथ की अंगुली कट गई। श्यामगंज चौकी के दरोगा योगेश कुमार लोहकना ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति, मांझा विक्रेता और पतंग उड़ाने वाले के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

उन्होंने दर्ज कराया है कि चौकी प्रभारी अखिलेश उपाध्याय और कांस्टेबल देवेंद्र कुमार घटना के समय चौकी क्षेत्र में गश्त पर थे। यह घटना प्रतिबंधित और अत्यंत घातक चीनी मांझे के उपयोग के कारण हुई है। यह कृत्य हत्या की कोशिश के समान माना जा रहा है। 
विज्ञापन


पुलिस ने 12 लोगों को पकड़ा, चेतावनी देकर छोड़ा 
सीओ अंजनी कुमार तिवारी ने बताया कि किला थाना क्षेत्र में पतंग उड़ाते करीब 12 लोगों को पुलिस ने पकड़ा। उन्हें थाने लाया गया। जांच में मांझा चीनी नहीं निकला। उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।  

पुल पर तैनात सिपाही - फोटो : अमर उजाला
आखिर कहां से आ रहा चाइनीज मांझा 
पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार दूसरे दिन भी चाइनीज मांझे और इसकी बिक्री करने वालों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाते रहे। टीम के हाथ लगा तो कुछ नहीं लेकिन श्यामगंज पुल पर पतंग से बंधा चाइनीज मांझा इस बात की पुष्टि करता है कि कहीं न कहीं से तो ये पतंगबाजों तक जरूर पहुंच रहा है। 

दो शिफ्टों में आठ पुलों पर लगाई गई सिपाहियों की ड्यूटी, ड्रोन से भी निगरानी
गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार के भतीजे आदित्य वीर सिंह की चाइनीज मांझे से गर्दन कटने के बाद मंगलवार को शहर के आठ पुलों पर दो शिफ्टों में दो-दो सिपाहियों की ड्यूटी लगा दी गई है। एसपी सिटी ने ड्रोन से निगरानी के भी निर्देश दिए हैं। पहले ही दिन पुलिस के इस फैसले से हादसा टल गया। कटकर जा रही पतंग से बंधा चाइनीज मांझा वाहन सवारों से उलझता हुआ जा रहा था। 
विज्ञापन

सिपाहियों की नजर पड़ी तो उन्होंने तुरंत वाहन सवारों को रोका और मांझा पकड़कर पतंग खींच ली। यह वाकया शाम करीब साढ़े छह बजे का है। पुल पर श्यामगंज थाने के सिपाही उत्सव तंवर और रितिक थापा की ड्यूटी लगी थी। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि शहर के श्यामगंज, महादेव सेतु, हार्टमैन, किला पुल, आईवीआरआई ओवरब्रिज, सेटेलाइट, अटल सेतु और लाल फाटक पुल पर दो शिफ्टों में दो-दो सिपाहियों की तैनाती की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें