फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रसोइया के पास ब्लॉक, दो घंटे जंक्शन पर खड़ी रही अवध-असम एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रसोइया स्टेशन के पास बुधवार को ट्रैक की मरम्मत के लिए मेगा ब्लॉक के बीच 15910 अवध-असम एक्सप्रेस को करीब दो घंटे तक जंक्शन पर रोका गया। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। अवध-असम एक्सप्रेस के पीछे आ रहीं ट्रेनों को भी अलग-अलग स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव दिया गया या फिर रोक-रोककर चलाया गया।
विज्ञापन

रसोइया स्टेशन के पास बुधवार को दोपहर 12 से दो बजे तक का ब्लाॅक लेकर ट्रैक की मरम्मत का काम किया गया। इस दौरान एक घंटे की देरी से दोपहर 1:14 बजे अवध-असम एक्सप्रेस जंक्शन पर पहुंच गई। ब्लॉक के कारण ट्रेन को जंक्शन पर ही रोक दिया गया। इस ट्रेन को जंक्शन से दो घंटे के बाद रवाना किया गया। इसके अलावा 13152 कोलकाता एक्सप्रेस, 15098 अमरनाथ एक्सप्रेस, 12204 सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस को भी रोककर चलाया गया। दो बजे के बाद ब्लॉक खत्म होने पर रसोइया स्टेशन के ब्लॉक सेक्शन से ट्रेनों को सीमित गति से पास किया गया। लखनऊ की ओर से आने वाली ट्रेनों को भी सीमित गति से पास किया गया। इस कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें