फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चर्चित सट्टेबाज ने कैंट इलाके से बदमाशों को बुलाकर मुड़िया में कराया था बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया चावड़ में हुए बवाल में एक चर्चित सट्टेबाज की भूमिका सामने आ रही है। बताया जाता है कि उसी ने इस बवाल की साजिश रची थी। इसके लिए कैंट क्षेत्र से खुराफातियों को बुलाया था। अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सोमवार रात मुड़िया में दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए थे। उपद्रव के बाद आरोपियों ने पीलीभीत रोड पर जाम लगा दिया था। सितंबर में गांव से एक युवती के जाने के बाद से दोनों समुदाय के लोगों में तनातनी थी। सूत्रों के मुताबिक, चर्चित सट्टेबाज ने कॉल करके कैंट सदर, झील गौटिया, बुखारा, वीरांगना चौक और चैत गौटिया क्षेत्र के खुराफातियों को उपद्रव करने के लिए मुड़िया बुलाया था। सट्टेबाज से इन खुराफातियों की मुलाकात जेल में हुई थी।
बवाल के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उपद्रवी भागकर पीलीभीत रोड के आसपास खेतों में छिप गए। रात के अंतिम पहर में ये अपने घर पहुंचे थे। इनको बुलाने वाले सट्टेबाज पर पहले भी एक युवक पर कार चढ़ाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। अब पुलिस ने 50 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इज्जतनगर पुलिस कैंट क्षेत्र के उपद्रवियों का भी पता लगा रही है। उनके नाम भी मुकदमे में खोले जाएंगे।
विज्ञापन

दो लोगों को गोली लगने और एक की मौत होने की फर्जी पोस्ट वायरल
मुड़िया में हुए बवाल के बाद सोशल मीडिया पर भी अफवाहों का बाजार गर्म रहा। कुछ लोगों ने बवाल के दौरान दो लोगों को गोली लगने और एक की मौत होने की झूठी खबर फैला दी। पुलिस पर आरोपियों को छोड़ने का फर्जी आरोप भी लगाया। एक युवक ने पुलिस को एक्स पर यह फर्जी पोस्ट भेजकर कार्रवाई की मांग की। फेसबुक पर भी राजनीतिक कटाक्ष किए गए और विपक्षी पार्टी के वोट बैंक को लेकर तंज किए गए। ब्यूरो
वर्जन
दो परिवारों से जुड़े विवाद को जानबूझकर तूल देने की कोशिश की गई। इससे संबंधित फर्जी पोस्ट वायरल करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाएगा। - अनुराग आर्य, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें