फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ब्लॉक निरस्त, सात ट्रेनें निर्धारित मार्ग से आईं, 15 ने कराया आठ घंटे तक इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बस्ती के पास टिनिच-गौर रेलवे स्टेशनों के बीच सोमवार से प्रस्तावित ब्लॉक को निरस्त कर दिया गया। ब्लॉक के कारण बरेली होते हुए गुजरने वाली सात ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया था, लेकिन अब इन ट्रेनों का संचालन अगली सूचना तक निर्धारित मार्ग से किया जाएगा। हालांकि, बरेली होकर गुजरने वाली ट्रेनें पहले से ही लेटलतीफी का शिकार हैं। सोमवार को भी विशेष और नियमित 15 ट्रेनों ने आठ घंटे तक इंतजार कराया।
विज्ञापन

ब्लॉक के कारण बरेली होकर गुजरने वाली 22423 गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस, 05577 सहरसा-आनंद विहार विशेष ट्रेन, 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस, 12587 गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 15655 कामाख्या-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष ट्रेन और 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष ट्रेन का मार्ग परिवर्तित किया गया था। ब्लॉक निरस्त होने के बाद इन ट्रेनों को निर्धारित मार्ग से चलाया जाएगा।
इधर, सोमवार को बरेली होकर गुजरने वाली विशेष और नियमित ट्रेनों ने यात्रियों को इंतजार कराया। इस दौरान 04519 वाराणसी-बठिंडा विशेष ट्रेन आठ घंटे देरी से बरेली आई। 04604 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-वाराणसी विशेष ट्रेन ने पांच घंटे इंतजार कराया।
विज्ञापन

इसके अलावा 04601 पटना-फिरोजपुर विशेष ट्रेन, 04609 ऐशबाग-दिल्ली विशेष ट्रेन, 04207 लखनऊ-दिल्ली विशेष ट्रेन, 04209 लखनऊ-चंडीगढ़ विशेष ट्रेन, 04020 आनंद विहार-बरौनी विशेष ट्रेन भी देरी से आईं। नियमित ट्रेनों में 14674 शहीद एक्सप्रेस, 15910 अवध असम एक्सप्रेस, 13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस, 13020 बाघ एक्सप्रेस, 13009 दून एक्सप्रेस, 12332 हिमगिरि एक्सप्रेस, 15127-28 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ने भी इंतजार कराया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें