फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद की कालाबाजारी: रात में सहकारी समिति पर ट्रॉली में भरी रही थी डीएपी, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो

Sun, 26 Oct 2025 01:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में जिस सहकारी समिति पर दिन में खाद न होने की बात कहकर किसानों को लौटा दिया गया, वहां रात में कालाबाजारी हो रही थी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसका वीडियो बना लिया और खाद की कालाबाजारी का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
सहकारी समिति के गोदाम में रखी खाद - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फरीदपुर क्षेत्र की ढंढूली सहकारी समिति पर खाद की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। सहकारी समिति पर शनिवार रात कुछ लोग खाद की बोरियों को ट्रॉली में भर रहे थे। उसी समय वहां ग्रामीण पहुंच गए। उन्होंने उसका वीडियो बना लिया। उच्च अधिकारियों को वीडियो भेज कर शिकायत भी की  गई। एआर कोऑपरेटिव ने संबंधित सचिव सोनपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


एआर कोऑपरेटिव बृजेश सिंह परिहार ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा वीडियो को भेजकर सहकारी समिति पर डीएपी खाद की कालाबाजारी करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। वीडियो में दिख रहा है कि फरीदपुर ब्लॉक की बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति ढंढूली पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी है। रात में डीएपी खाद के बोरे निकाल कर ट्रॉली में भरे जा रहे थे। 

इस दौरान मौके पर पहुंचे कुछ ग्रामीणों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। उन्होंने बताया कि ढंढूली समिति के सचिव सोनपाल के खिलाफ खाद कालाबाजारी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लोडर वाहन से 50 बोरी इफको ब्रांड डीएपी जब्त
देवरनियां में डग्गामार लोडर वाहन में इफको कंपनी की 50 बोरी डीएपी ले जाते वक्त दो लोगों को पकड़ लिया गया। दुकानदार समेत तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

जिला कृषि अधिकारी कार्यालय के मुताबिक, 50 बैग इफको ब्रांड डीएपी भरकर बहेड़ी मार्ग पर एक लोडर वाहन शनिवार को जा रहा था। सूचना पर देवरनियां में उस वाहन को रोककर तलाशी ली गई। शेरगढ़ के गांव चठिया निवासी वाहन चालक शफात अली डीएपी उर्वरक की खरीद से संबंधित बिल नहीं दिखा सका। साथ ही, डीएपी को वाहन में भरवाने वाले देवरनिया निवासी इमरान अली पर भी कोई दस्तावेज नहीं मिला।
 
इमरान अली से कृषि विभाग की टीम ने पूछताछ की तो पता लगा कि यह डीएपी उसने देवरनिया के खाद विक्रेता प्रदीप से खरीदा है। खरीद संबंधी बिल व अन्य कागजात नहीं दिखाने पर डीएपी उर्वरक को जब्त कर लिया गया। मामले में अनुमति लेकर सभी आरोपियों के विरुद्ध देवरनिया थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। 

संबंधित वीडियो 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें