फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भाजपा के बरेली और आंवला जिलाध्यक्ष की आज होगी घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भाजपा के संगठनात्मक चुनाव के लिए पूर्व में हुए नामांकन के बाद अब जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा होनी है। बरेली से 40 और आंवला से 22 लोगों ने नामांकन किया है। रविवार को स्मार्ट सिटी ऑडिटोरियम में नाम की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

राजनीति के जानकारों के मुताबिक जिलाध्यक्ष के नामों को तय करने में व्यक्ति की सामाजिक प्रतिष्ठा, पार्टी के प्रति समर्पण का आकलन किया गया है। राजनीतिक हित के लिए जातिगत समीकरण साधे जाएंगे। संगठन चुनाव में जिलाध्यक्षों की घोषणा के कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के मंत्री नरेंद्र कश्यप भी मौजूद रहेंगे। बरेली जिलाध्यक्ष की घोषणा जिला चुनाव अधिकारी वाईपी सिंह और आंवला से नाम की घोषणा जिला चुनाव अधिकारी राम रतन कुशवाह करेंगे।
देर रात तक नाम के घोषित होने की सुगबुगाहट से दावेदारों की निगाह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टिकी रही। बताया जाता है कि बरेली में जिलाध्यक्ष के पद पर पार्टी नए चेहरे पर दांव लगा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें