फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हेलमेट के बिना पेट्रोल देने के बदले सेल्समैन ने मांगे रुपये, विरोध पर किशोरों को बंधक बनाकर पीटा

Sun, 16 Mar 2025 02:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिथरी चैनपुर। पेट्रोल पंप के सेल्समैन ने हेलमेट के बिना पेट्रोल भरवाने आए बाइक सवार दो किशोरों से रुपये मांगे। मना करने पर पंप मालिक ने अपने कर्मचारियों के साथ मिलकर दोनों को बंधक बना लिया और उनकी जमकर पिटाई की। पुलिस ने किशोरों को बंधनमुक्त कराकर इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती करवाया। पुलिस ने पेट्रोल पंप मालिक व सेल्समैन सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। घटना से संबंधित वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

बिथरी चैनपुर निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनका चचेरा भाई गांव के ही किशोर के साथ शनिवार शाम नरियावल जा रहा था। रास्ते में दोनों किशनपुर पेट्रोल पंप पर रुके। बाइक में 50 रुपये का पेट्रोल डलवाया और सेल्समैन को रुपये देने लगे। सेल्समैन ने हेलमेट नहीं होने की बात कहकर 70 रुपये मांगे। इसको लेकर उनकी सेल्समैन से कहासुनी हो गई। सेल्समैन उनसे गली-गलौज करने लगा।
इसी दौरान चचेरे भाई ने कॉल करके अपने भतीजे को बुला लिया। तभी पेट्रोल पंप मालिक जसवीर सिंह, मैनेजर विशाल, सेल्समैन शेर सिंह, रोहित, रवि, कमलेश आदि ने दोनों को अपने केबिन में बंद कर लिया। एक अज्ञात व्यक्ति केबिन के गेट पर बंदूक लेकर खड़ा रहा। भीतर आरोपी दोनों की पिटाई करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें