फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम मां-बहनों को तीन तलाक के पाप से आजादी दिलाएंगे : योगी

Wed, 10 Apr 2019 09:53 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
बरेली के फरीदपुर में सभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यानाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन तलाक का मुद्दा उठाकर मुस्लिम महिलाओं को भाजपा के पक्ष में वोट देने के लिए रिझाया। कहा कि तीन तलाक मुस्लिम महिलाओं पर एक तरह का अत्याचार और पाप है। केंद्र सरकार ने मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से मुक्ति दिलाने के अथक प्रयास किए। भाजपा ने ही मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक के पाप से आजादी दिलाई। सपा-बसपा और कांग्रेस यह काम नहीं कर सकते क्योंकि उनको डर है कि कहीं मौलाना उनके खिलाफ फतवा न जारी कर दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस जब तक सत्ता में थी तब तक आतंकवादियों को बिरयानी खिलाई जाती थी, लेकिन अब केंद्र में भाजपा की सरकार है, आतंकवादियों को बुलेट दे रही है।

विज्ञापन

 
बरेली के फरीदपुर के सीएस इंटर कॉलेज मैदान में आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुस्लिम महिलाएं अपने युग धर्म को पहचानें। उनके पास अच्छा मौका है तीन तलाक से आजादी पाने का। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने इस दिशा में प्रयास किए। यह एक तरह से मुस्लिम महिलाओं के लिए नई आजादी थी। भाजपा ने उनको तीन तलाक से मुक्ति दिलाने का रास्ता खोला। कहा कि तीन तलाक से मुक्ति का काम कांग्रेस, सपा-बसपा या अन्य दलों की सरकारें नहीं कर सकती थीं क्योंकि इनको अपना वोट बैंक खोने का डर था। यह दल मौलानाओं के फतवे से डरते हैं। इसलिए तीन तलाक को खत्म करने का समर्थन नहीं कर सकते। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि केरल के वायनाड में राहुल गांधी के नामांकन में हरे झंडे दिख रहे थे। इससे यह स्पष्ट है कि कांग्रेस हरे रंग के वायरस से ग्रस्त है। कल राहुल गांधी यह भी कह सकते हैं कि केंद्र में उनकी सरकार बनी तो वह कश्मीर के पत्थरबाजों को हर महीने इतने रुपये भत्ता देंगे। 

वहीं, बदायूं के बिल्सी में भाजपा प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य के समर्थन में जनसभा करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा-बसपा की सरकार में प्रदेश में अराजकता का माहौल था। कांग्रेस जब तक सत्ता में थी तब तक आतंकवादियों को बिरयानी खिलाई जाती थी, लेकिन अब केंद्र में भाजपा की सरकार है, आतंकवादियों को बुलेट दे रही है। सब जानते हैं कि आज बहन-बेटियों के सम्मान के साथ खिलवाड़ करेंगे तो कंस और रावण जैसी दुर्गति हो जाएगी। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि जब देश में कांग्रेस की सरकार थी और मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे तो उन्होंने घोषणा की थी कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमानों का होगा। बोले- कांग्रेस जब देश के संसाधनों पर किसी गरीब, मजदूर, किसान, युवा का अधिकार न बताकर वर्ग विशेष का अधिकार बताने का कार्य करती है तो यह उन सबका अपमान है। आज कांग्रेस के घोषणापत्र में कहा गया है कि जब वे सत्ता में आएंगे तो देशद्रोह की धारा समाप्त कर देंगे यानी आतंकवाद को खुली छूट दे देंगे। बोले- राहुल कहते हैं कि हम सत्ता में आए तो गरीबी हटा देंगे। मैं पूछना चाहता हूं कि अपने 55 वर्षों के कार्यकाल में वे किसी गरीब का बैंक में खाता तक नहीं खुलवा पाए तो किस बात पर यह दावा करते हैं। जनता का आह्वान करते हुए योगी बोले कि यह दिवास्वप्न है, इसके धोखे में मत आना।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें