फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- अपराधियों में भी जाति ढूंढती है सपा, इनका चरित्र अनैतिक कार्य वाला

Mon, 23 Sep 2024 09:38 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी सोमवार को पार्टी के सदस्यता अभियान के सिलसिले में बरेली पहुंचे। यहां पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपराधियों को सबक सिखा रही है। वहीं सपा अपराधियों में भी जाति ढूंढ रही है। भूपेंद्र सिंह ने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया। 
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी - फोटो : X@Bhupendraupbjp
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि सपा सरकार में पूरा प्रदेश दंगाइयों के हवाले रहता था। अब जब अपराधियों पर नकेल कसी जा रही है तो सपा इन अपराधियों में भी जाति ढूंढती है। इनका चरित्र अनैतिक कार्य वाला है। इनके साथ कांग्रेस भी जुड़ गई है। विधानसभा के आगामी उप चुनाव में इन्हें जनता आईना दिखाएगी।

सोमवार को भाजपा सदस्यता अभियान को गति देने के लिए बरेली पहुंचे भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि सपा, कांग्रेस का सच अब देश और प्रदेश की जनता जान चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपराधियों को सबक सिखा रही है। अखिलेश यादव जो बयान देते हैं, वे अपने अनुभव पर देते हैं जो उनके कार्यकाल में हुए थे। वहीं, आगामी चुनाव में सपा को सफा होने की बात कही। कहा कि ये सदस्यता अभियान ही बता देगा कि जनता किसके साथ है। हमारे कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि हर घर पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

जनप्रतिनिधि भी जनता के बीच पहुंचें, तभी बढ़ेगा जनाधार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने होटल में आयोजित संगठन पर्व सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक में पार्टी की सदस्यता लक्ष्य के अनुसार न होने पर आपत्ति जताई। कहा कि कार्यकर्ता जिले के प्रत्येक बूथ पर पहुंचें और जनप्रतिनिधि भी क्षेत्र में भ्रमण करें तभी जनता का जुड़ाव बढ़ेगा। उन्होंने प्रत्येक गांव में कम से कम सौ सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने सदस्यता अभियान शून्य से शुरू किया है। प्रदेश के 1.60 लाख बूथों में से करीब 80 हजार बूथ पर ही सदस्य जुड़ने की रिपोर्ट मिल रही है। सौ फीसदी बूथों पर सदस्यता सुनिश्चित करने को कहा। बोले-भाजपा वंशवाद की नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कल मैं कहां रहूंगा, मुझे नहीं पता। आज आप जहां हैं कल किस पद पर होंगे यह आपको नहीं पता। पद की लालसा के बगैर पार्टी के कार्य करें। संगठन की निगाह सभी पर है। जो बेहतर करेगा, आगे बढ़ेगा।

बताया कि 25 तारीख को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर वृहद सदस्यता अभियान चलेगा। जनप्रतिनिधियों से प्रतिदिन दो घंटे सुबह और दो घंटे शाम सदस्यता अभियान में शामिल होने को कहा। एक से 15 अक्तूबर तक सामूहिक सदस्यता अभियान के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रदर्शनी देखते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व पार्टी के नेता - फोटो : अमर उजाला

ये रहे मौजूद
प्रदेश के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर, ब्रज क्षेत्र प्रभारी संतोष सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह, वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार, जिपं अध्यक्ष रश्मि पटेल, विधायक संजीव अग्रवाल, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, मेयर उमेश गौतम, डॉ. राघवेंद्र शर्मा, डॉ. डीसी वर्मा, डॉ. एमपी आर्य, जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना व अन्य मौजूद रहे।

आईएमए में सजी प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी
भाजपा महानगर द्वारा सोमवार को आईएमए हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी सजाई गई। उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने किया। प्रदर्शित जीवनी और कृतित्व से सीखकर अनुसरण का सुझाव दिया। महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने बताया कि प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के बचपन से लेकर अब तक किग गए कार्य और देश के विकास को उकेरा गया है। साथ ही, रिकॉर्ड बनाने वाली योजना को भी प्रदर्शित किया गया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें