फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के बागी योगेश को बसपा ने भोजीपुरा बनाया उम्मीदवार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। टिकट न दिए जाने पर भाजपा से बगावत करके भोजीपुरा के ब्लॉक प्रमुख योगेश पटेल ने बृहस्पतिवार को लखनऊ में बसपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। पार्टी सुप्रीमो मायावती ने उन्हें सदस्यता दिलाने के साथ हाथ के हाथ भोजीपुरा से प्रत्याशी भी घोषित कर दिया। योगेश पटेल तीन बार ब्लॉक प्रमुख रहे हैं।
विज्ञापन

योगेश भाजपा में जिला पंचायत अध्यक्ष के टिकट के दावेदार थे। महिला सीट होने के कारण उन्होंने अपनी पत्नी रेखा के लिए टिकट मांगा था। मगर उस समय उन्हें समझा दिया गया। इसके बाद उन्होंने विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा से टिकट मांगा लेकिन इस बार भी उन्हें टिकट नहीं मिला। बुधवार को कुछ जिला पंचायत सदस्य और कुछ प्रधानों के साथ उनकी बैठक हुई, जिसमें चुनाव लड़ने की रणनीति बनी। शाम को वह बसपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह के साथ लखनऊ रवाना हो गए।
बसपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि बृहस्पतिवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने योगेश पटेल को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराकर भोजीपुरा विधानसभा का प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इस दौरान बरेली और मुरादाबाद मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी एवं सांसद गिरीश चंद्र जाटव, बरेली मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी राजेश सागर, तारिक न्याजी, राजेंद्र गौतम, भजनलाल गौड़, आशु सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें