फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष की हत्या, आपसी रंजिश का मामला

Wed, 15 Apr 2020 01:23 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
विज्ञापन
हत्या के बाद घर में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के बरेली महानगर उपाध्यक्ष यूनुस अहमद उर्फ डंपी की एजाज नगर गौंटिया में मंगलवार रात हत्या कर दी गई। मौके पर मौजूद डंपी के रिश्तेदार ने दो रिटायर्ड फौजियों समेत चार पर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


मंगलवार देर रात घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी समेत कई अफसर मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर छानबीन की। डंपी का पूरा परिवार सुपरसिटी में रहता है। बेटी तबस्सुम के मुताबिक उनका एक मकान एजाज नगर गौंटिया में है। 

बेटी ने बताया कि पिता और मौसा वसीम कभी-कभार उस मकान की देखभाल के लिए जाते रहते थे। मंगलवार रात करीब दस बजे डंपी दरवाजे पर कुछ लोगों के साथ बैठकर बात कर रहे थे। मौसा कुछ दूर पर खड़े थे। तभी अचानक आए रिटायर्ड फौजी सिराजुद्दीन, उसके भाई इसामुद्दीन, आसिफ और एक अन्य शख्स ने डंपी के सिर में चार गोलियां मार दीं और हथियार लहराते हुए चले गए। 
विज्ञापन


वसीम ने बताया कि सिराजुद्दीन ने कुछ लोगों के साथ 2018 में भी किसी विवाद के बीच यूनुस की पत्नी के ब्यूटी पार्लर के सामने फायरिंग की थी। उन्होंने रिपोर्ट लिखाई थी जिसमें यूनुस गवाह थे। एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि फिलहाल पुरानी रंजिश का मामला सामने आया है। टीमें दबिश दे रही हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें