आदेश प्रताप सिंह इससे पहले बरेली में जिला उपाध्यक्ष, जिला महामंत्री रह चुके हैं। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भी रहे हैं और पिछले विधानसभा चुनाव में उनकी सक्रियता का फायदा उन्हें मिला है। विधानसभा चुनाव में उन्हें शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया। यह सीट काफी समय से भाजपा के पास नहीं थी। भाजपा ने यहां चुनाव जीता तो कहीं न कहीं इसका फायदा भी उन्हें मिला।
नवनियुक्त अध्यक्षों का हुआ स्वागत
पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने भाजपा के बरेली जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, आंवला के आदेश प्रताप सिंह और महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना को माला, पटका पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान भाजयुमो के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अवस्थी, जिला मीडिया प्रभारी अंकित महेश्वरी, डॉ. केएम अरोड़ा, महानगर मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर, देवेंद्र जोशी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।