फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्मैक की सौदेबाजी में भाजपा पार्षद का चाचा गिरफ्तार, साथी भी पकड़ा गया

Mon, 09 Feb 2026 02:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में फतेहगंज पश्चिमी थाना पुलिस ने स्मैक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। दोनों से 70 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों में एक शख्स भाजपा पार्षद का चाचा है। 
विज्ञापन
आरोपी दिनेश गुप्ता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाना पुलिस ने सीबीगंज क्षेत्र से भाजपा पार्षद के चाचा को स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके एक और साथी को भी पकड़ा गया है, दोनों के कब्जे से 70 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।

विज्ञापन


थाना पुलिस और एसओजी ने शनिवार शाम एएनए कॉलेज रोड से हाईवे की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर स्मैक तस्करी की सौदेबाजी करते दो लोगों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों से पुलिस ने थाने लाकर पूछताछ की। थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया कि आरोपी दिनेश गुप्ता सीबीगंज के सर्वोदय नगर का निवासी है। उसके पास से 47 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। 

दूसरा आरोपी सलमान फतेहगंज कस्बे के ही मोहल्ला अंसारी (वार्ड-नौ) का निवासी है, उसके पास से 23 ग्राम स्मैक मिली है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है, दोनों आरोपियों का चालान किया जा रहा है।
विज्ञापन


उत्तराखंड तक दर्ज हैं मामले
मामले में मुख्य आरोपी दिनेश गुप्ता के खिलाफ उत्तराखंड के रुद्रपुर व काशीपुर तक स्मैक तस्करी के मामले दर्ज हैं। दिनेश गुप्ता के भतीजे रचित गुप्ता सीबीगंज से भाजपा के पार्षद और उप्र उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष हैं। दिनेश गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद उसे छुड़ाने के लिए थाना स्तर पर काफी पैरवी हुई, हालांकि थाना प्रभारी ने दबाव नहीं मानते हुए कार्रवाई कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें