फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में भाजपा नेता की मौत: हाईवे पर पीछे से वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, सामने से दूसरे ने कुचल दिया

Sat, 30 Sep 2023 10:40 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बहेड़ी के मोहल्ला महादेवपुरम के रहने वाले संजय सिंघानिया भाजपा युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष थे। बृहस्पतिवार रात वह घर लौट रहे थे। हाईवे पर यू-टर्न लेते वक्त किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसी दौरान सामने से आया दूसरा वाहन उन्हें कुचलते हुए निकल गया। 
विज्ञापन
भाजप नेता संजय सिंघानिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर बृहस्पतिवार देर रात भाजपा युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष संजय सिंघानिया (22) की बाइक को पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह छिटककर हाईवे पर जा गिरे। सामने से एक अन्य वाहन उन्हें कुचलता हुआ निकल गया, जिससे मौके पर ही भाजपा नेता की मौत हो गई। 

विज्ञापन


वन विभाग चौकी और गॉडविन विद्यालय के बीच रात करीब 12 बजे के आसपास हाईवे पर संजय यू टर्न ले रहे थे। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गए। सूचना पर रात में ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया। वह मूल रूप से लखनपुर गांव के रहने वाले थे। नगर के मोहल्ला महादेवपुरम में किराये के मकान में वर्षों से रह रहे थे। 

ये भी पढ़ें- UP: जेल प्रशासन की नींद हराम, हाई सिक्योरिटी बैरक में सद्दाम, 3 साल इसी जगह रहा था अशरफ, तीखे-चटपटे व्यंजन...
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब पौने बारह बजे वह अपने घर से हाईवे के लिए निकले थे। वह अपने पीछे दो भाई, एक बहन और माता-पिता को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। उनके निधन पर पूर्व मंत्री छत्रपाल सिंह, नगर पालिकाध्यक्ष रश्मि जायसवाल, चौधरी आराम सिंह, राहुल गुप्ता, मोहन सिंह, अमरिंदर सिंह गोल्डी, ब्लाक प्रमुख ने शोक जताया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें