फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सार्वजनिक स्थल पर पढ़ी जनाजे की नमाज, प्रधान सहित 57 लोगों के खिलाफ एफआईआर

Sat, 30 Sep 2023 10:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

गांव दुआवत में धर्मिक स्थल के पास की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार को यहां समुदाय विशेष के लोगों ने जनाज की नमाज अदा की। इसका दूसरे पक्ष के लोगों ने नई परंपरा बताकर विरोध किया था। 
विज्ञापन
सार्वजनिक स्थल पर पढ़ी गई थी नमाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव दुआवत में सार्वजनिक स्थल पर जनाजे की नमाज पढ़ने पर प्रधान समेत सात नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दूसरे समुदाय के लोगों ने शुक्रवार को नमाज का विरोध किया तो पुलिस ने मौके पर बैरिकेडिंग करा दी थी। इसका वीडियो वायरल कर नई परंपरा बताते हुए आक्रोशित लोग धरने पर बैठ गए थे। इसके बाद कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन


गांव दुआवत में धर्मिक स्थल के पास की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आठ दिन पूर्व भी यहां विवाद हुआ था। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। पुलिस ने तीन महिलाओं का शांति भंग में चालान किया था। सीओ व एसडीएम नवाबगंज ने गांव आकर मामले का हल निकालने की बात कही थी। शुक्रवार को गांव में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके बाद जनाजे की नमाज धार्मिक स्थल के पास पढ़े जाने की तैयारी होने लगी। दूसरे पक्ष के लेखराज ने विरोध किया तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

ये भी पढ़ें- UP: जेल प्रशासन की नींद हराम, हाई सिक्योरिटी बैरक में सद्दाम, 3 साल इसी जगह रहा था अशरफ, तीखे-चटपटे व्यंजन...
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने धार्मिक स्थल की बैरिकेडिंग कर दी। इसके बाद नमाज पढ़ी गई। दरोगा गजेंद्र सिंह ने तहरीर देकर बताया कि प्रधान मोहम्मद उमर, कलुआ, नरवर खां, साबिर, जमादे अली, पुरवे अली, मुमताज समेत 50 अज्ञात लोग सार्वजनिक जगह पर नमाज अदा कर रहे थे। इससे माहौल बिगड़ने की आशंका थी। इंस्पेक्टर चेतराम वर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें