फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत चुनाव मेें समर्थित प्रत्याशी उतारेगी भाजपा

Mon, 23 Feb 2015 01:17 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा अब प्रदेश में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर ध्यान केंद्रित कर रही है। बरेली में जिला पंचायत के सभी वार्ड पर इस बार समर्थित प्रत्याशी उतारना तय हुआ है। सदस्यता अभियान में ढाई हजार सदस्य बनाने वाले पुराने कार्यकर्ता को इसमें तरजीह दी जाएगी। हर सीट के लिए दो से तीन वैकल्पिक नामों का चयन होगा और सभी का गोपनीय सर्वे कर राज्य नेतृत्व को संस्तुति भेजी जाएगी।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की तैयारी के लिए पार्टी की जिला इकाई ने एक दर्जन सदस्यों वाली समिति जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा के संयोजकत्व में गठित की है। इसमें सांसद और विधायक के अलावा पंचायत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक और पंचायत चुनाव के अनुभवी लोगों को शामिल किया गया है। जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने रविवार को बताया कि ग्राम प्रधान से लेकर बीडीसी और जिला पंचायत सदस्य तक के लिए पार्टी की ओर से समर्थित प्रत्याशी होंगे लेकिन जिला पंचायत वाले प्रत्याशियों पर ही संगठन का पूरा फोकस रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें