फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बाइक चोर गिरोह के सदस्य पकड़े

विज्ञापन
बहेड़ी। बाइको के चेचिस व इंजन के साथ गिरफ्तार दोनों आरोपी।
विज्ञापन
बहेड़ी। पुलिस ने चोरी की बाइकों को खुर्द-बुर्द करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनके कब्जे से बाइकों के सात इंजन व पांच चेचिस बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज थे। मेडिकल कराकर पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। पुलिस आरोपियों पर धाराएं बढ़ाने की तैयारी में है।
विज्ञापन

सीओ अरुण कुमार सिंह को उनके मुखबिर ने चोरी की बाइकों को खुर्द-बुर्द करने वाले गिरोह के दो सदस्यों की सूचना दी। सूचना पर इंस्पेक्टर संजय तोमर पुलिस टीम के साथ दबिश देने पहुंचे। पुलिस ने वासिफ को हिरासत में लिया। इसके बाद आरिफ उर्फ पप्पू को उसके बाइक रिपेयर की दुकान से गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की बाइकों को खरीद कर उनके पुर्जे अलग-अलग कर बेचने की बात कबूली है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाने में पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरिफ उर्फ पप्पू निवासी मोहल्ला टांडा, वासिफ निवासी मंडनपुर जनूबी पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि वासिफ पर गोवध अधिनियम सहित कई और मामले दर्ज हैं। इसके खिलाफ धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें