फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वन टीम ने की गश्त, नहीं मिला तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
तेंदुए की दहशत से रामगंगा के खादर क्षेत्रों में दहशत
विज्ञापन

मीरगंज। बृहस्पतिवार को भी वन टीम ने अभियान चलाया, लेकिन कहीं कोई वन्यजीव पकड़ा नहीं जा सका। 10 फरवरी से मीरगंज क्षेत्र के गांवों में वन्यजीव के दस्तक की दहशत बनी हुई है। लोग जंगल व खेतों में अकेले निकलने से डर रहे हैं।
बुधवार सुबह नौ बजे समसपुर के छोटे सिंह के खेत में तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई थी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ जंगल में तेंदुए की तलाश की, लेकिन कुछ नहीं मिला। उसके बाद से क्षेत्र के लोगों में दहशत है। बृहस्पतिवार को भी क्षेत्र के गांवों में वन विभाग के कर्मचारी गश्त करते रहे, लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला। लोगों को अब भी भय है कि तेंदुआ जंगल में अकेला देखकर हमला कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 फरवरी को धंतिया, अजमतगंज एवं सिमरिया में वन्यजीव ने हमला कर एक ही दिन में 20 से अधिक लोगों को घायल कर दिया था। मंगलवार को कपूरपुर में दो भालू देखने का दावा किया गया था। समसपुर, कपूरपुर के लोगों का मानना है कि वन्यजीव जंगल में ही छिपा है। बृहस्पतिवार को वन दरोगा छत्रपाल, फराज नदीम समसपुर व अन्य स्थानों में गश्त पर रहे। इधर, रेंजर संतोष कुमार ने बताया कि वन टीम वन्यजीव की निगरानी में लगी हुई है। जैसे ही वन्यजीव दिखाई देगा। उसे पकड़कर दूर जंगल में छोड़ा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें