टक्कर की आवाज से सड़क किनारे स्थित घरों से लोग निकलकर मौके पर आ गए। बाइक पर पीछे बैठे हाफिज रियाज के सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर कुछ ही देर में पहुंची पुलिस ने घायल इमाम मुकीम अहमद को एंबुलेंस से बरेली अस्पताल भिजवाया। रियाज पांच भाई व तीन बहनों में सबसे छोटा था। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दे दी है।
तीन घंटे में ही हाफिज ने सुनाया था कुरान
इस साल बीस जनवरी को रमजान महीने में हाफिज रियाज ने नूर मोहम्मद गौटिया की मस्जिद में ग्रामीणों के समक्ष याद करके पूरा कुरान शरीफ तीन घंटे में ही सुना दिया था। इस खुशी में ग्रामीणों ने चंदा करके हाफिज रियाज को बाइक उपहार में दी थी। इसी बाइक से शुक्रवार की सुबह सड़क दुर्घटना में हाफिज रियाज की मौत हो गई।