फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। भुता-फरीदपुर रोड पर पदारथपुर गांव की पुलिया के पास बाइक और कार में टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार और कार चालक घायल हो गए। घायलों को बरेली के निजी अस्पताल भिजवाया गया जहां बाइक सवार की मौत हो गई। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के उड़ला पदारथपुर गांव निवासी यासीन (40) की कार और बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के ही भिंडौलिया गांव निवासी इरशाद (27) की बाइक में भुता फरीदपुर रोड पर पदारथपुर पुलिया के पास बुधवार शाम करीब आठ बजे टक्कर हो गई। इसमें दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर मौके पर आई पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भिजवाया।
बाइक सवार इरशाद की मौत हो गई। वहीं, कार सवार का उपचार चल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार कार में तीन लोग सवार थे। ग्रामीणों के अनुसार, कार के अंदर से शराब की बोतल भी थी। थानाध्यक्ष राधेश्याम ने बताया कि युवक की मौत के बाद उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें