सिरौली। तीन दिन पूर्व कस्बे की पंजाब नेशनल बैंक शाखा में चोरी की कोशिश के मामले में जांच के बाद पुलिस को दो आरोपियों के सीसी कैमरे में फुटेज मिले हैं।
जानकारी के अनुसार, चार जनवरी की रात को चोर कालेज मार्केट में स्थित बैंक शाखा की खिड़की काटकर अंदर प्रवेश कर गए और लॉकर की दीवार काटने की कोशिश करते हुए सीसी कैमरे तोड़ दिए। इस मामले में बैंक प्रबंधक आदित्य कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके खुलासे के लिए स्थानीय पुलिस के साथ डॉग स्क्वॉड, सर्विलांस की टीमें भी जुटी हुई हैं। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि फुटेज के अलावा कई चीजों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा। संवाद