फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पाटलिपुत्र से टकराई बाइक, हादसा बचा, रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। क्षेत्र में हुलासनगर की बंद हो चुकी रेलवे क्राॅसिंग से निकलते समय ट्रेन की चपेट में बाइक आ गई। इससे बड़ा हादसा बच गया। हालांकि ट्रैक क्षतिग्रस्त हुआ है। रेलवे पुलिस ने आरोपी सेवानिवृत्त सैनिक को पकड़कर उसके खिलाफ कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करते हुए उसकी बाइक जब्त कर ली है। इस दौरान दो ट्रेनों को रोका गया। सभी कुछ सही मिलने के बाद आगे रवाना किया गया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह 10.20 बजे अप लाइन पर हुलासनगरा की बंद हो चुकी रेलवे क्रासिंग संख्या-343 पर ट्रेन संख्या 22355 पाटलिपुत्र एक्सप्रेस से एक बाइक टकरा गई। ट्रेन के लोको पायलट ने कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। सूचना पर बिलपुर आरपीएफ चौकी प्रभारी नरवीर सिंह मय हमराही ऋषिपाल के साथ आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां बाइक के टटू-फूटे पार्ट्स मिले। जानकारी के आधार पर रेलवे पुलिस ने पीछा कर बाइक सवार सेवानिवृत सैनिक मोहिउद्दीन खान निवासी गांव निजामपुर थाना पाली जनपद हरदोई को रेलवे फाटक से 100 मीटर दूर मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र में पकड़ लिया।
पूछताछ में उसने बताया कि वह जलालाबाद बिजली उपकेंद्र में कार्य करता है। उसे जानकारी नहीं थी कि इधर से रास्ता बंद है। इसलिए वह रेलवे ट्रैक के ऊपर से बाइक निकाल रहा था, तब उसकी बाइक चपेट में आ गई। इस दौरान पाटलिपुत्र एक्सप्रेस चार मिनट तक खड़ी रही। उसके पीछे 123690 नंबर से एक अन्य ट्रेन भी तीन मिनट तक मीरानपुर कटरा स्टेशन पर रोकी गई थी। सब कुछ सही मिलने पर ट्रेन को रवाना कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन




-

चार दिन से चल रहा मरम्मत कार्य

पिछले चार दिन से नेशनल हाईवे पर सड़क मरम्मत का कार्य चल रहा है। इसके चलते बरेली से शाहजहांपुर की ओर जाने वाली लेन को बंद कर दिया गया है, जिसकी वजह से वह फ्लाईओवर के नीचे से क्राॅसिंग से बाइक निकालने के लिए पहुंचा। तभी हादसा हो गया। आरपीएफ पुलिस चौकी इंचार्ज बिलपुर नरवीर सिंह ने बताया कि बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें